20 Apr 2024, 05:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतपे करेगा मर्चेन्ट के साथ व्हाट्सऐप से संवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 5:27PM | Updated Date: Feb 7 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म भारतपे ने मर्चेन्ट के साथ किये जाने वाले सारे संचार अब  व्हाट्सएप पर स्थानांतरित कर दिये हैं जिससे कंपनी की सभी लेन-देन सूचनाएं, ओटीपी, दिन के अंत में शेष राशि और ऋण शेष राशि की जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जायेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अभी व्यापारियों को 2 सप्ताह के लिए एसएमएस और व्हाट्सऐप दोनों पर सूचनाएं दी जायेंगी। जिसके बाद इसे व्हाट्सऐप या एसएमएस में विभाजित किया जाएगा।
 
भारतपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कहा कि व्यापारी के लिए अनुभव को सुगम एवं आसान बनाने का प्रयास किया गया है। अभी देश में व्हाट्सऐप को ज्यादा सुगमता से इस्तेमाल किया जाता है। व्यापारियों के साथ व्हाट्सऐप के माध्यम से संवाद करना स्वाभाविक है। इसके अलावा व्हाट्सऐप संचार एसएमएस की तुलना में 15-20 गुना बेहतर है और यह एक अलग विश्वसनीयता भी स्थापित करता है। साथ ही यह वन वे पुश वाले एसएमएस के विपरीत टू वे सर्विसिंग चैनल है और यह रणनीतिक पहल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »