23 Apr 2024, 23:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली बार Puma ने लॉन्‍च की अपनी स्मार्टवॉच, कीमत मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2020 1:29AM | Updated Date: Feb 1 2020 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप जानते ही होगे की Puma ने अभी तक एथलेटिक और कैजुअल फुटवियर को ही बाजार में उतारा है परन्‍तु Puma कंपनी ने पहली बार भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्‍च की है । इस प्रोडेक्ट को पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था। जर्मन की कंपनी ने फॉसिल ग्रुप के साथ इस घड़ी को डिजाइन किया है फॉलिस काफी लम्बे समय से भारत में स्मार्टवॉच लॉन्च करते आ रही है। यह पहला मौका है जब Puma भारत में स्मार्टवॉच लेकर आया है। Puma ने देश में अपना पहला वियरेबल डिवाइस लॉन्च किया है जिसे Puma स्मार्टवॉच कहा जाता है और इसकी कीमत रु 19,995 है।
 
स्मार्टवॉच पूरे भारत में Puma स्टोर्स पर उपलब्ध होगी, यदि आप ऑनलाइन डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो Puma स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट के साथ ही Puma.com पर भी उपलब्ध होगी। Puma ने Puma स्मार्टवॉच पर 2 साल की वारंटी दी है। Puma स्मार्टवॉच Google द्वारा बनाये गये OS पर चलती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3100 चिपसेट दिया गया है। यह 1.19-इंच की AMOLED डिस्प्ले को 390×390 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ स्पोर्ट करता है।
 
Puma स्मार्टवॉच में 512MB रैम और 4GB की इंटरनल स्टोरेज है। Puma स्मार्टवॉच में एल्यूमीनियम डायल दिया गया है। और एक सिलिकॉन का स्ट्रिप है। Puma स्मार्टवॉच पर कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 4.2 है और इबिल्ट जीपीएस शामिल हैं। Puma स्मार्टवॉच पीछे की तरफ एक हार्ट-रेट ट्रैकर को स्पोर्ट करती है। Puma स्मार्टवॉच गूगल फिट के माध्यम से शक्ति प्रशिक्षण वर्कआउट्स से पाइलेट्स, रोइंग, स्पिनिंग और काउंट रिप्स जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक कर सकता है। जब स्मार्टवॉच को वर्कआउट मोड पर सेट किया जाता है, तो यह लगातार हृदय गति को भी ट्रैक करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »