25 Apr 2024, 19:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द ही हो सकता है Oppo का Reno 3 Pro लॉन्‍च, इसमें मिलेगा स्नैपड्रैगन 765G SoC

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 1:39AM | Updated Date: Jan 31 2020 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo अपने Oppo Reno 3 के एक नये ​एडिशन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी Reno 3 और Reno 3 Pro को लॉन्च करने वाली है। और इन्हें मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। एक नई लीक के अनुसार Oppo एक स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ Reno 3 के एक संस्करण को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Oppo Reno 3 मीडियाटेक डायमेंशन 1000L चिपसेट पर चलेगा, जबकि Reno 3 Pro में स्नैपड्रैगन 765G SoC की सुविधा होगी। नई जानकारी के अनुसार, Oppo एक स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ Reno 3 के एक संस्करण को लॉन्च करने के लिए तैयार है। नया फोन गीकबेंच पर मॉडल नाम Oppo पीसीएलएम 50 के साथ देखा गया था।

स्मार्टफोन में एक Proसेसर होता है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.80GHz है और इसमें 8GB रैम है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स काम करेगा। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 625, और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,949 स्कोर किया। इसी मॉडल नंबर के साथ एक डिवाइस को TENAA पर भी देखा गया था जहाँ यह भी पता चला था कि फोन में स्नैपड्रैगन 765G CC का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo PCLM50 2.4GHz + 1.8GHz ऑक्टा-कोर Proसेसर पर चलता है। और यह विवरण स्नैपड्रैगन 765G के फीचर्स के साथ मेल खाता है जो Redmi K30 5G, Realme X50 5G, और Reno 3 Pro जैसे फोन में दिया गया है।

इसके अलावा इस फोन के अन्य फीचर्स मानक Oppo Reno 3 के समान हैं। तो हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इस Oppo Reno 3 का अपडेटेड वर्जन हमें जल्द ही देखने को मिल सकता है। नए Oppo फोन में 6.4 इंच का फुलएचडी + के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फीचर है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G SoC होने की जानकारी मिली है। जो कि 8GB रैम के साथ है। फ़ोन ColorOS 7 के साथ नवीनतम Android 10पर काम करेगा। डिवाइस में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट होने की भी संभावना है। कैमरे की बात करें तो Oppo PCLM50 में एक क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का मुख्य लेंस और 8-मेगापिक्सेल लेंस और दो-मेगापिक्सेल लेंस शामिल हैं। आगे की तरफ, फोन में एक 32-मेगापिक्सेल कैमरा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »