28 Mar 2024, 20:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हम ऐसी शैली में खेलेंगे जो हमें परिणाम देगी : इगोर स्टिमक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2021 8:20PM | Updated Date: Oct 2 2021 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माले। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मालदीव में दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप में भारत के बंगलादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा है कि उनके पास सैफ चैंपियनशिप के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। हम एक ऐसी में शैली खेलेंगे जो हमें परिणाम देगी। 
 
स्टिमक ने उद्घाटन दिवस पर खेले गए दो मैचों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ मालदीव के खिलाफ अपने मैच में नेपाल द्वारा एक जवाबी हमला किया गया था और मालदीव के बेहतर टीम होने के बावजूद उन्होंने मैच जीत लिया। हम नहीं जानते कि प्रत्येक मैच प्लेट पर हमारे लिए क्या लाएगा। हम हर उस चीज के अनुकूल होंगे जो हमारी लिए अच्छी होगी। हम अपने खिलाड़यिों को अपनी विरोधी टीम के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने और खुद को प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट से चार दिन पहले यहां आए थे और हमने कृत्रिम और प्राकृतिक घास पर प्रशिक्षण लिया है।
 
हम खिलाड़ियों का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं और उन्हें संभावित परिस्थितियों के बारे में समझा रहे हैं। ’’  कोच ने कहा, ‘‘ खिलाड़ी जानते हैं कि मैं उनसे क्या उम्मीद कर रहा हूं और उनके कर्तव्य क्या हैं, इसलिए मैं इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत आश्वस्त और उत्साहित हूं। मैं सच में इस टूर्नामेंट का आनंद लेने और किसी भी तरह की घबराहट न होने की उम्मीद है। हम अच्छे तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व करने और पिच पर हमसे जो उम्मीद की जाती है उसे देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’  भारत का विरोधी बंगलादेश चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में मात्र एक गोल की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद 3 अंकों पर है। 
 
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने टीम में सभी को प्रसन्न होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय शिविर में मूड उत्साहित है। दस्ते में काफी पहचान वाले लोग हैं और हम अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं। युवा खिलाड़ी हमें हमारा सर्वश्रेष्ठ देने पर मजबूर करते हैं। हर कोई खुश है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »