29 Mar 2024, 02:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफगानिस्तान के साथ ड्रा खेलकर भारत एशिया कप के तीसरे राउंड में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2021 5:09PM | Updated Date: Jun 16 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। अफगानिस्तान के खिलाफ यहां मंगलवार को फीफा विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशिया कप चीन 2023 के संयुक्त क्वालीफायर्स का ग्रुप ई का मुकाबला 1-1 से ड्रा खेलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने तीसरे स्थान पर अभियान समाप्त किया। भारत आठ मैचों में एक जीत, चार ड्रा और तीन हार से सात अंक प्राप्त करने के चलते तीसरे स्थान पर रहा। इसकी बदौलत वह सीधे एएफसी एशिया कप चीन 2023 के क्वालीफायर्स के तीसरे राउंड में पहुंच गया। अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले 1-0 की बढ़त बनाई और यह अफगानिस्तान के गोलकीपर ओवेस अजीजी की गलती की वजह से हुआ। दरअसल मैच के 75वें मिनट में ओवेस अजीजी ने स्वयं अपने ही गोलपोस्ट में गोल कर दिया, हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान ने 82वें मिनट में अपने युवा खिलाड़ी होसेन जमानी के शानदार गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी कर ली।
 
मैच पर नजर डालें तो पहला हाफ गोल के बिना बराबरी पर छूटने के बाद अफगानिस्तान ने दूसरे हाफ में आक्रामक शुरूआती की। मैच के 57वें मिनट में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अच्छा बचाव कर अफगानिस्तान को बढ़त हासिल करने से रोका। बंगलादेश के खिलाफ दो गोल करने वाले सुनील छेत्री इस मैच में करिश्माई खेल नहीं दिखा सके और उन्हें मैच के 69वें मिनट में बाहर बुला लिया गया।
 
भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव  किए। बंगलादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में खेले बिपिन सिंह और उदांता सिंह को बाहर बैठाया गया और उनकी जगह राहुल भेके और आशिक कुरुनियान टीम में  शामिल हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »