19 Apr 2024, 20:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Ban vs Ind: भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनल मेसी को मारी पछाड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2021 12:09AM | Updated Date: Jun 8 2021 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री जब मैदान पर होते हैं, तो फुटबॉल पर कब्जा जमा लेते हैं। भले ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप क्वालिफाई नहीं कर पाई हो, लेकिन सुनील छेत्री का जादू बखूबी चल रहा है। खास बात ये है कि अब छेत्री अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी से आगे निकल गए हैं। मेसी ने अब तक 71 इंटरनेशनल गोल दागे हैं, जबकि छेत्री ने 74 इंटरनेशनल गोल दाग दिए हैं।

सोमवार को फीफा वर्ल्डकप के ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। फीफा की ओर से ट्वीट कर कहा गया, उन्हें अब मेसी से ज्यादा गोल मिल गए हैं। सुनील छेत्री के दो गोल ने ब्लू टाइगर्स को WCQ में 2-0 से जीत दिलाई और वह खुद को 74 अंतर्राष्ट्रीय गोलों तक ले गए। लियोनेल मेसी से ऊपर हैं। इसके साथ ही छेत्री दुनिया के ऑल टाइम टॉप 10 में एंट्री कर गए हैं। सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी को पछाड़कर वह दूसरे सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय टीम ने सोमवार को बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार दो गोल दागे, जिसकी मदद से 2022 फुटबॉल विश्व कप और 2023 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से धो डाला। भारत को इससे पहले 3 जून को एशिया चैंपियन कतर के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने इस मैच में बांग्लादेश को शिकस्त देकर शानदार वापसी कर ली।

भारतीय टीम अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इससे पहले, भारत ने शुरुआत से ही आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने की कोशिशें की लेकिन पहला हाफ बिना गोल के रहा। दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।

दूसरे हाफ में छेत्री को रोकना नामुमकिन हो गया। उन्होंने 79वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद छेत्री ने इंजुरी समय में एक और गोल ठोक डाला। जिससे भारत ने बढ़त 2-0 कर दी। बांग्लादेश ने अंतिम मिनट तक बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि भारत 2022 विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »