20 Apr 2024, 18:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लीग चरण का टेबल टापर बना मुम्बई, एएफसी चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 3:35PM | Updated Date: Mar 1 2021 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। मुम्बई सिटी एफसी ने रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईसएल) के सातवें सीजन के लीग चरण का टेबल टॉपर बनने का गौरव हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुम्बई सिटी एफसी ने एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के साथ मुम्बई ने 40 अंकों के साथ 11 टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल किया। 40 अंकों के साथ ही मौजूदा चैम्पियन एटीकेएमबी दूसरे स्थान पर रहे। इसका कारण यह रहा कि गोल अंतर के लिहाज से मुम्बई बेहतर स्थिति में है।
 
नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने 33 और एफसी गोवा ने 31 अंकों के साथ प्लेआफ का टिकट कटाया है। प्लेऑफ मुकाबले 5 से 9 मार्च के बीच खेले जाएंगे जबकि फाइनल 13 मार्च को होगा। 20वें और अंतिम चरण के मुकाबले के बाद मुम्बई के खाते में 12 जीत आए। इतनी ही जीत एटीकेएमबी के खाते में भी है। दोनों के खाते में चार-चार हार और चार-चार ड्रा हैं लेकिन मुम्बई ने जहां दूसरी टीमों के खिलाफ 35 गोल किए हैं और 18 गोल खाए हैं वहीं एटीकेएमबी ने 28 गोल करते हुए 15 गोल खाए हैं। इससे दोनों टीमों के बीच चार गोलों का अंतर  पैदा हो गया है। बहरहाल, पहला हाफ मुम्बई के नाम रहा। उसने 2-0 की लीड के साथ यह हाफ समाप्त किया।
 
शुरुआत से ही मुम्बई बेहतर खेल रही थी और इसका फायदा उसे सातवें मिनट में ही मिल गया जब अहमद जाहो द्वारा लिए गए फ्रीकिक पर हेडर से गोल कर माउतोर्दा फाल ने उसे 1-0 से आगे कर दिया। दूसरी ओर, एटीकेएमबी इस हाफ में संघर्ष करते नजर आए। उसके स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन 19वें मिनट में चोटिल होकर बाहर गए। साथ ही मुम्बई ने उसके स्टार स्ट्राइकर राय कृष्णा को चेक कर रखा था और उन्हें खुलकर खेलने नहीं दे रहे थे।मुम्बई ने कमजोर पड़े एटीकेएमबी के डिफेंस को 39वें मिनट में फिर भेदा और 2-0 की लीड ले ली। उसके लिए दूसरा गोल बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने किया। ओग्बेचे ने हेर्नान सांटाना के फ्रीकिक के रीबाउंड होने पर हेडर के जरिए यह गोल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »