28 Mar 2024, 18:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एनके भाटिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 8:07PM | Updated Date: Aug 20 2020 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन (डीएसए) के सबसे अनुभवी प्रशासकों में से एक एनके भाटिया को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह दिल्ली के डॉ बीआर अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। हाल ही में हीरो आई लीग में शामिल किये गए राजधानी के सुदेवा फुटबॉल क्लब ने फुटबॉल में अहम योगदान देने के लिए डीएसए के सदस्यों को सम्मानित किया। सुदेवा क्लब के अध्यक्ष अनुज गुप्ता और उपाध्यक्ष विजय हकारी ने डीएसए के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण की उपस्थिति में सम्मान समारोह डीएसए के सदस्यों को सम्मानित किया।
 
इस पुरस्कार समारोह में भाटिया को लाइव टाइम अवॉर्ड के अलावा जगदीश मल्होत्रा को हॉल ऑफ फेम पुरस्कार, खुर्रम रजा को मेरिटोरियस अवार्ड, शराफत उल्लाह को लीडरशीप अवॉर्ड, डीके बोस को क्लब ऑफ द डिकेड अवॉर्ड, हेमचंद को एवरग्रीन पर्सनेलिटी अवॉर्ड, एमएस पटवाल को बेकबोन ऑफ दिल्ली फुटबॉल अवॉर्ड तथा रंजीत बजाज को फुटबॉल गौरव पुरस्कार प्रदान दिया गया। प्रभाकरण ने सुदेवा की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और सभी से उनका समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुदेवा की सफलता का मतलब दिल्ली फुटबॉल की सफलता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »