25 Apr 2024, 19:35:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत अंडर-16 के ग्रुप में द. कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2020 5:26PM | Updated Date: Jun 18 2020 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को बहरीन में होने वाली एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) अंडर-16 चैम्पियनशिप 2020 के लिए दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप सी में जगह दी गयी है। चैंपियनशिप का ड्रा गुरूवार को एएफसी हाउस कुआलालम्पुर में निकाला गया। प्रतियोगिता के चार सेमीफाइनलिस्ट को पेरू में 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप में सीधे जगह मिलेगी। भारत ने ताशकंद में बतौर ग्रुप बी चैंपियन के तौर पर अंडर -16 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। इस ग्रुप में उज्बेकिस्तान (मेजबान), बहरीन और तुर्कमेनिस्तान शामिल थे। भारत ने तीन मैचों में 11 गोल किए थे और एक गोल खाते हुए कुल सात अंक अर्जित किये थे। एएफसी अंडर -16 फाइनल्स में भारत ने लगातार तीसरी बार क्वालीफाई किया है और कुल मिलाकर यह नौवीं बार है।
 
भारत के प्रमुख कोच बिबियानो फर्नांडीस ने कहा कि खिलाड़ियों को अब प्रतियोगिता का इंतजार है। खिलाड़ियों ने उज्बेकिस्तान में उज्बेकिस्तान से आगे रहते हुए क्वालीफाई कर अपने कौशल का परिचय दिया है। अब उनको इस कड़ी परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने का समय आ गया है। अंडर -16 के खिलाड़ी वर्ष 2018 में फीफा अंडर -17 विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर रह गये थे जब वे क्वार्टर फाइनल में केवल एक गोल से कोरिया से हार गए थे। वर्ष 2002 के बाद क्वार्टर फाइनल में भारत ने दूसरी बार प्रवेश किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »