19 Apr 2024, 05:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिजोरम के फुटबॉलरों ने ऑनलाइन चंदा जुटाकर की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 5:42PM | Updated Date: Jun 16 2020 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आइजॉल। मिजोरम के पेशेवर फुटबॉलर खिलाड़यिों ने 18 वर्षीय एच लालवेनमावी के परिवार की सहायता के लिये राज्य के मोबाइल गेमर्स के साथ चैरिटी प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया। लालवेनमावी का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह राज्य में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने की दिशा में काम कर रहे थे। आॅनलाइन गेमिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाले 31 फुटबॉल पेशेवरों में शामिल भारतीय टीम के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सभी को एक दूसरे की मदद करने की आवश्यक्ता है। मिजोरम में कई वर्षों से राहत कार्यों में जुटे जेजे ने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से हर एक व्यक्ति को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन कहां से हैं और किसके पास क्या है।
 
उन्होंने इससे पहले लॉकडाउन के दौरान रक्तदान भी किया था। कई स्वैच्छिक समूह सरकार द्वारा निर्धारित सावधानियों का पालन करते हुए शिविर लगा रहे हैं। मिजो स्राइपर के नाम से मशहूर जेजे ने कहा, ‘‘मिजोरम के लोग उन लोगों पर गर्व करते हैं। ऐसे लोगों में लालवेनमावी भी शामिल हैं जिनकी म्यांमर सीमा के पास नौ जून को मलेरिया के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘मिजोरम के लोगों ने मृतक के लिए अपनी गंभीर संवेदना साझा की है। इसलिए हमने उन्हें सम्मानित करने के लिए इस प्रदर्शनी मैच का फैसला किया।’’ इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने लोकप्रिय मल्टीप्लेयर गेम पबजी मोबाइल खेला। दर्शकों ने इसे लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखा और अपना योगदान दिया। ‘हीरो आई-लीग’ 2019-20 में इंडियन एरोज टीम का हिस्सा रहे। 
 
मिडफील्डर लाललियांगसांगा रेंटेले भी चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने वालों में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अलग तरह का प्रयोग था। हमने आमतौर पर अतीत में कई चैरिटी और प्रदर्शनी फुटबॉल मैचों का आयोजन किया है, लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण ऐसा संभव कराना मुश्किल है। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा - ऑनलाइन गेमिंग का शुक्रिया जिससे हम बहुत सारे लोगों को एक साथ जोड़ने में सफल रहे। इस पैसे का इस्तेमाल एक नेक कार्य के लिये किया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »