20 Apr 2024, 01:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना काल के बीच हुआ इस मशहूर खिलाड़ी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:21AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी टॉनी डुन का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। टॉनी 1968 में यूरोपियन कप विजेता टीम का हिस्सा था। आयरलैंड के टॉनी फाइनल में बेनफिका को 4-1 से हराने वाली टीम के सदस्य थे। टॉनी ने 13 साल ओल्ड ट्रेफर्ड क्लब में बिताए।
 
वह 1968 में यूरोपियन कप, 1964-65 और 1966-67 में दो बार फर्स्ट डिविजन चैंपियनशिप और 1962-63 में एफए कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ट्वीट कर कहा, ‘‘1968 यूरोपियन कप विजेता टीम के महत्वपूर्ण सदस्य जिन्होंने क्लब के लिए 535 मैच खेले उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »