23 Apr 2024, 23:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अभ्यास के दौरान रुसी फुटबॉलर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2020 6:53PM | Updated Date: Apr 21 2020 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। कोरोना के कारण अभी अभी खिलाड़ी घरों में ही अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच रुसी फुटबॉल क्लब लोकोमोटिव क्लब मॉस्को के डिफेंडर 22 साल के इनोकेंटी समोखवालोव की व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान अचानक हुई मौत से सभी सकते में हैं। रूसी क्लब ने समोखवालोव की मौत की जानकारी दी है। लॉकडाउन के कारण समोखवालोव घर पर ही व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा ले रहे थे। क्लब ने अपने एक बयान में कहा कि ट्रेनिंग सत्र के दौरान वह असहज महसूस करने लगे और इसके बाद उनकी मौत हो गई हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »