20 Apr 2024, 09:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लिवरपूल के लीजेंड फुटबॉलर दलग्लिश कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2020 3:37PM | Updated Date: Apr 11 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लिवरपूल के लीजेंड फुटबॉलर सर केनी दलग्लिश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। दलग्लिश के परिवार ने बयान जारी कर बताया कि 69 वर्षीय खिलाड़ी संक्रमण के कारण बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। बयान में कहा कि दुर्भाग्य से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी लेकिन उनमें इसके कोई लक्षण नहीं है।
 
अस्पताल में रहने के बजाए दलग्लिश ने अलग-थलग रहने का फैसला किया है। वह जल्द ही घर लौटना चाहते हैं। इससे पहले लीड्स यूनाइटेड ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्व खिलाड़ी नार्मन हंटर भी कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। 76 वर्षीय हंटर 1966 फीफा विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »