25 Apr 2024, 11:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो के फॉलोअर की बढ़ी संख्या, इंस्टाग्राम पर 20 करोड़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 3:59PM | Updated Date: Jan 30 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले शख्स बन चुके है। वहीं पुर्तगाल के इस फुटबॉलर के बाद अमेरिकी की सिंगर एरियाना ग्रांडे का नंबर आता है, उन्हें 17.3 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं। टॉप 10 में तीन फुटबॉलर, तीन सिंगर और तीन एक्टर्स शामिल हैं।
 
बता दें कि रोनाल्डो ने गुरुवार यानी 30 जनवरी 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और फॉलोअर्स का धन्यवाद किया है। रोनाल्डो लिखते हैं, 'वाह 20 करोड़!!! मेरे साथ रोज इस सफर को तय करने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद!!' अक्टूबर 2018 में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज को पछाड़ क्रिस्टियानो सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले सेलेब्रिटी बने थे। जंहा फिलहाल, सेलेना 16.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »