प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने अपने और अपनी पति के धर्म को लेकर पहली बार बात की है। उन्होंने ये भी बताया है कि कैसे उनकी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनास हिंदू और ईसाई धर्म के साथ बड़ी हो रही हैं। निक जोनास ने हाल ही में पोडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट विद डैक्स शेपर्ड से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने और प्रियंका चोपड़ा के अलग अलग धर्मों को लेकर बातें की। उन्होंने ये भी बताया कि उनका गॉड के साथ कैसा रिश्ता है।
निक जोनास ने कहा, 'गॉड के साथ मेरा गहरा और मायनों से भरा रिश्ता है, लेकिन जैसा मैंने एक किताब में पढ़ा है वैसा नहीं है अब गॉड ने कई आकार ले लिए हैं। और एक भारतीय महिला से शादी करना जो कि हिंदू है, मैंने उस धर्म के बारे में भी बहुत कुछ सीखा है जो कि बहुत इंस्पाइरिंग है।' इस दौरान निक जोनास ने बेटी माल्ती मैरी को लेकर कहा कि हम उसकी इस तरह से परवरिश कर रहे हैं, जिससे उसे ईसाई और हिंदू, दोनों धर्मो की सीख मिल सके। उन्होंने कहा कि माल्ती में बाइबिल और हिंदू धर्म दोनों के तत्व होंगे। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के उमैद भवन पैलेस में हुई थी, जिसमें करीबियों के अलावा कई कुछ फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे। साल 2022 के जनवरी में निक और प्रियंका सरोगेसी के ज़रिए एक बेटी के पैरेंट्स बने।