20 Apr 2024, 03:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी देओल की 'गदर 2' में नहीं दिखेंगे ये 4 चेहरे, अशरफ अली सहित दर्शक इन कलाकारों को करेंगे मिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2023 12:47PM | Updated Date: Jan 30 2023 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का पहला पोस्टर कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हाथ में हथौड़ा थामे तारा सिंह काफी गुस्से में दिखे थे। फिल्म के रिलीज होने का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है। इस बीच मूवी को लेकर कई तरह की खबरें इंटरनेट पर चल रही है। चलिए आज आपको बताते है कि इस बार फिल्म में कुछ चेहरे दर्शकों को नहीं दिखेंगे। 'गदर एक प्रेम कथा' साल 2001 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे और इस बार गदर 2 से भी यही उम्मीद की जा रही है। लेकिन इस बार दर्शक फिल्म में कुछ चेहरों को मिस करने वाले है, जिसमें एक नाम ओम पुरी का है। फिल्म में अहम रोल निभाने वाले एक्टर अब हमारे बीच नहीं है। साल 2017 में उनका निधन हो गया।

गदर में अशरफ अली के रोल में अमरीष पुरी नजर आए थे। इस किरदार में एक्टर ने अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग से जान फूंक दिया था। लेकिन गदर 2 में वो नजर नहीं आएंगे क्योंकि ब्लड कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। फिल्म में वो सकीना यानी अमीषा पटेल के पिता बने थे। गदर में एक किरदार 'दरमियान सिंह' था, जिसने लोगों को खूब हंसाया था। इस रोल को विवेक शौक ने निभाया था और आज वो हमारे बीच नहीं है। साल 2011 में उनका निधन हो गया और इस वजह से दूसरे पार्ट में वो नहीं दिखेंगे। वहीं, मिथिलेश चतुर्वेदी भी फिल्म गदर में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर का रोल निभाया था। हालांकि फैंस को गदर 2 में उनकी झलक नहीं दिखेगी। पिछले साल ही एक्टर का निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »