20 Apr 2024, 22:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जान्हवी कपूर ने फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2022 1:17PM | Updated Date: Jun 5 2022 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें साजा की हैं।इन तस्वीरों में वह फ्रांस की अलग-अलग लोकेशंस पर चिल करती हुई दिख रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वह एक चर्च नुमा दिखने वाली इमारत के बाहर बैठ कर योगासन की मुद्रा में बैठी हुई दिख रही हैं। साथ ही वह विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर के पास खड़े होकर भी पोज देती दिख रही हैं। जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »