मुंबई।आज देशभर में मकर संक्रांति त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर अक्षय कुमार, कंगना रनौत, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने फैंस को बधाई दी है। आज के दिन पोंगलभी मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। संक्रांति के खास मौके पर लोग पतंग उड़ाते हैं। और गुड़ और तिल से बने व्यजंनों का लुत्फ उठाते हैं। क्रांति का त्योहार लोग मस्ती और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन लोग खिचड़ी बनाते हैं। और दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। वहीं दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से जाना जाता है। मंकर संक्रांति और पोंगल के शुभ अवसर पर अक्षय कुमार (मनोज बाजपेयी कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने ट्विटर पर अपने फैंस को संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा ठे गुड़ में मिल जाए तिल ड़ी पतंग खिल गए दिल इसके साथ अक्षय ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।