20 Apr 2024, 18:24:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आलिया और रणवीर सिंह ने इंटिमेट सीन करने से किया मना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 1:38PM | Updated Date: Dec 5 2021 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करण जौहर अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इसके साथ फिल्म की लीड स्टारकास्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी इनके साथ मौजूद हैं। पिछली फिल्म गली बॉय की तरह ये भी शुद्ध रोमांटिक फिल्म है, पर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार आलिया रणवीर के साथ बोल्ड सीन देने को रेडी नहीं हैं। Film Gully Boy में बेहद ही रोमांटिक और इंटेंस किस सीन दे चुके रणवीर सिंह और आलिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इंटिमेट सीन नहीं करेंगे। यहां तक कि Karan Johar की इस फिल्म में किसिंग स्कीन भी देखने को नहीं मिलेगा। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हो सकता है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आपको रणवीर और आलिया का किस देखने को ना मिले। इसके पीछे की वजह दोनों की शादी मानी जा रही है। यानी कि, जहां एक तरफ आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के कारण पर्दे पर रोमांस करने में अब कम्फ़र्टेबल फील नहीं करते हैं। शायद यही कारण है कि दोनों इस बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इंटिमेट रोमांस करने से बच रहे हैं।  
 
 
 
                                           
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »