28 Mar 2024, 23:51:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सोनम कपूर  अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सोनम कपूर  ने जो पोस्ट शेयर किया है उसे पढ़कर लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं। सोनम कपूर ने अपने पोस्ट और तस्वीर के जरिए एक गुड न्यूज शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोनम ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी लाइफ में कोई खास आ गया है। 
सोनम कपूर  ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह 'कोई खास' है जो मेरी दुनिया में आया है और यह एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है! मैं उससे आपका परिचय कराने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। जल्द ही उससे मिलने के लिए तैयार हो जाओ।' सोनम कपूर के इस पोस्ट को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। कई यूजर्स कमेंट करते हुए सोनम ने उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल कर रहे हैं। अब देखना होगा सोनम की जिंदगी में आया ये स्पेशल मेहमान कौन है।
 
सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहती हैं। इंडस्ट्री में आने से लेकर अब तक सोनम ने कई मौकों पर अपने ऑउटफिट और लुक से लोगों को चौंका दिया। सोनम अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी बहुत खुश है और अक्सर पति आनंद अहूजा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वालीं सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। सोनम कपूर हाल ही में अपनी छोटी बहन की शादी के मौके पर लंदन से भारत आई हैं। सोनम की बहन रिया की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं जिनमें सोनम बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »