28 Mar 2024, 17:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिल्पा शेट्टी की अर्जी पर HC ने पूछा- आपके रोने की खबर मानहानि कैसे हो गई?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 5:21PM | Updated Date: Jul 30 2021 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद चल रही खबरों पर रोक के लिए HC में अर्जी दी है। शिल्पा ने बॉम्बे HC में दायर याचिका में कहा है कि कई मीडिया हाउस में ऐसी खबरें चल रही हैं, जो उनकी मानहानि कर रही हैं। इस याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा शिल्पा के वकील से कहा कि किसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से या शिल्पा शेट्टी के रोने की खबर चलाई तो इसे आप मानाहनि कैसे कह रहे हैं।
 
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस GS पाटिल ने कहा कि पुलिस सूत्र ने जो कहा है उस पर मीडिया में आई कोई रिपोर्ट कभी भी मानहानि नहीं होती है। कायदे से ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है। HC ने कहा कि आपकी मुवक्किल (शिल्पा शेट्टी) का रोना कैसे एक मानहानि करने वाली खबर है? इस पर शिल्पा शेट्टी के वकील बीरेंद्र सराफ ने अदालत से एक आदेश पारित करने की गुजारिश की। बॉम्बे HC ने एक अंतरिम आदेश पारित कर दिया। HC ने जिन लोगों को अपने लेख हटाने के लिए कहा गया है, उनके अलावा अन्य प्रतिवादियों को एक हलफनामा दाखिल करना होगा। अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »