29 Mar 2024, 17:25:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनेंगी या नहीं को लेकर जानिए क्‍या बोले जावेद अख्तर ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 6:57PM | Updated Date: Jul 29 2021 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। TMC मुख्‍य नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5 दिन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आई हैं। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी, मंत्री और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। CM ममता ने गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर से भेंट की। इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि CM ममता बनर्जी  प्रधानमंत्री बनेंगी या नहीं इससे ज़्यादा जरूरी ये है कि कैसा देश चलना चाहिए, किस तरह की डेमोक्रेसी हो, अब भी अच्छी है पर और अच्छी होनी चाहिए। जावेद अख्तर से पूछा गया कि खेला होबे से आप क्या समझते हैं। जावेद ने कहा कि अब ये तो हो चुका है। जावेद स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे तो ममता बनर्जी ने पीछे से ब्रीफ करते हुए कहा कि देश में परिवर्तन होना चाहिए और आप इस पर गाना लिखिए। इससे पहले जावेद अख़्तर ये कह चुके थे कि देश में परिवर्तन होना चाहिए, क्योंकि जब दिल्ली में ही दंगे हो जाएं तो फिर बाकी क्या बचा।
 
CM ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद कहा कि सड़क समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात को विपक्षी दलों को एक साथ लाने की मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह CM ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में मिली जीत की बधाई देने गए थे। इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी बात हुई।
 
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा कि हमने पेगासिस जासूसी मामले पर बातचीत की। बातचीत सकारात्मक रही। बीजेपी को हराने के लिए सब को एक होना जरूरी है। हम (टीएमसी) अकेले कुछ नहीं है। सबको एक साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। हम वीआईपी नहीं हैं, हम लोग साधारण इंसान हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हम सड़क के लोग हैं। सरकार कथित जासूसी मामले पर जवाब क्यों नहीं दे रही है। अगर लोकसभा, राज्यसभा में चर्चा नहीं होगी तो कहां चर्चा होगी। सरकार को जवाब देना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »