29 Mar 2024, 19:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं : Web Series-Short Film में ब्रेक देने के नाम पर फंसाया जाता था लड़कियों को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 4:48PM | Updated Date: Jul 27 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज में अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। जहां उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नई महिला कलाकार वेब सीरीज या शार्ट फिल्म में अच्छा ब्रेक पाने के चक्कर में इस रैकेट में फंस गई थीं। बता दें कि ऐसे ही मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय पुलिस में अपना बयान पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। मिलिंद भारंबे ने बताया कि इस रैकेट में फंसी कुछ लड़कियां पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास आई थीं। इसके बाद यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें कुछ निर्माता भी हैं, जो इस अश्लील फिल्म के कारोबार में शामिल थे। ऐसे फिल्में और एप से राज कुंद्रा मोटी रकम कमा रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपए ही मिलता था। पुलिस ने पहले वियानी कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया।
 
राज कुंद्रा की विआन गेमिंग प्रा.लि. कंपनी का लंदन की कैनरिन नामक कंपनी से टाईअप है। कैनरिन कंपनी राज कुंद्रा के जीजा की है। इस कंपनी का हॉटशॉट्स एप भी है, जिसे गूगल और एपल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता था। हालांकि, पोर्न फिल्म का प्रसारण होने के कारण साल 2020 में गूगल और एपल कंपनी ने हॉटशॉट एप को हटा दिया था। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग एप थे, जिस पर इसकी सामग्री बेची जाती थी।
 
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद व्हाट्सएप चैट सामने आया है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि राज ने पोर्न फिल्म के कारोबार में मोटी रकम कमाई है। चैट के अनुसार, कुंद्रा एप लाइव शो के माध्यम से रोजाना 1.85 लाख रुपये और फिल्मों के जरिये रोजाना 4.53 लाख रुपये कमा रहा था। हॉटशॉट्स एप पर 20 लाख ग्राहक थे। अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-4 की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं। सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। सूत्रों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »