29 Mar 2024, 16:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम करती नजर आ सकती है। दीपिका पादुकोण इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ काम कर रही है। इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण की जोड़ी रजनीकांत के साथ बन सकती है। कहा जा रहा है कि अन्नाथे के बाद रजनीकांत अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में हैं,जिसे कन्नुम कन्नुम कोल्लैयादिथाली के निर्देशक देशसिंह पेरियासाम्य बना रहे हैं। इस फिल्म को थलाइवा 169 कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। यदि सबकुछ सही रहा तो रजनीकांत और दीपिका की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »