29 Mar 2024, 02:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पति के कारनामों से अनजान शिल्पा शेट्टी से दोबारा पूछताछ कर सकती क्राइम ब्रांच की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 3:07PM | Updated Date: Jul 26 2021 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में सोमवार (19 जुलाई) रात बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में आए दिन खुलासे और जांचें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब उनकी उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को फिर से पूछताछ के लिए बुला जा सकती है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के फोन की क्लोनिंग लेने की प्लानिंग कर रही हैं और इस मामले में उनसे फिर से पूछताछ भी कर सकती है। राज कुंद्रा से जुड़े कथित पोर्न रैकेट की जांच कर रही मुंबई पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को इस मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया था। इसके बाद वे 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे। मुंबई की अदालत ने  राज की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है।
 
राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है और लगातार नए-नए खुलासे करती नजर आ रही है। वहीं, अब खबर ये भी आ रही हैं कि राज कुंद्रा मामले में क्राइम ब्रांच की टीम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से दोबारा पूछताछ कर सकती है। शिल्पा से दोबारा पूछताछ के बाद जरूरत पड़ी तो उनके फोन की क्लोनिग भी कराई जा सकती है। क्राइम ब्रांच को ऐसे सुराग भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कुछ सबूत नष्ट किए गए हैं।
 
बता दें, पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के फंसने के बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बंगले पर भी छापेमारी की थी। साथ ही क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी का स्टेटमेंट भी दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक पूरे स्टेटमेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी 3 से 4 बार रो पड़ी, शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से ये भी पूछा कि आप बताइए, क्या राज कुंद्रा ने ऐसा (पोर्नोग्राफी) काम किया है क्या? इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ये भी बताया कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी इमेज को बहुत धक्का लगा है। उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कॉन्ट्रैक्ट्स भी निकल गए हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने वियान इंडस्ट्रीज में शेयर होल्डिंग में हिस्सेदारी को लेकर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को 2 से 3 बार आमने सामने बैठाकर पूछताछ भी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »