20 Apr 2024, 04:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटी अदिति के जन्मदिन पर यश कुमार ने गाया दिल छू लेने वाला गाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 3:38PM | Updated Date: Jun 14 2021 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार ने अपनी बेटी अदिति के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला गाना गाया है। एक्शन स्टार यश कुमार ने अपनी बेटी अदिति के लिए उसके जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला गाना 'तुझे मेरी उम्र लग जाये' गया है, जो अब वायरल होने लगा है। गाना 'तुझे मेरी उम्र लग जाये' को यश कुमार ने अपनी बेटी अदिति के छठे जन्मदिन पर बनाया है और रिलीज किया है। यह गाना उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज किया है। गाने को यश ने अपनी ही आवाज में रिकॉड किया है।
 
इस गाने को लेकर यश कुमार ने कहा, ‘‘कहते हैं कि मेरी बेटी मेरे लिए दुनिया है। उसके आने के बाद मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया। आज वो मेरे लिए सबकुछ है। इसलिए मैं एक बाप होने के नाते ये चाहता हूं कि मेरी बेटी चिरायु हो और जिंदगी का हर लम्हा वो हंसी खुशी गुजारे। उन्होंने कहा कि यह गाना मेरे लिए सिर्फ गाना नहीं है, यह मेरी फीलिंग्स है अपनी बेटी के लिए।
 
जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। मैं चाहूंगा कि पिता पुत्री की यह भावना आम जनमानस तक जाए और बेटियों को जो लोग अभी भी बोझ समझ रहे हैं, वे समझें कि बेटियां कभी बोझ नहीं रहीं है। आप उन्हें स्पेस दें और बेटों से कम ना आंके। मेरा यह गाना एक संदेश देता है, इसलिए इसे आप भी देखे सुने और लोगों के बीच शेयर भी करें।’’ यश कुमार का गाना 'तुझे मेरी उम्र लग जाये' में म्यूजिक साजन मिश्रा का है। लिरिक्स राजेश मिश्रा का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »