16 Apr 2024, 14:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सपना चौधरी का Video हुआ वायरल, हॉट बैकलेस ब्लाउज ने खींचा फैंस का ध्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 12:47PM | Updated Date: May 18 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव है। वो लगातार अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मल्टीकलर साड़ी में कई दिलकश तसवीरें शेयर की थी। सपना का हर स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बनता है। स्टेज शो से अपने करियर की शुरु करने वाली सपना आज बॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच अब सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में वह खेतों में इठलाती नजर आ रही हैं। 
 
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह खेतों में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह मल्टीकलर साड़ी पहनकर खेत में मस्ती करते हुए दिख रही हैं। इस साड़े से ज्यादा उनका स्टाइलिश बैकलेस रेड ब्लाउज उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में बन बनाया हुआ है और हाथों में कंगन पहने है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना कैप्शन में लिखती हैं, 'जहां हो वहीं रहो आने की जरूरत नहीं है।' उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले सपना ने इसी आउटफिट में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में सपना चौधरी मल्टीकलर की साड़ी में खेतों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं। हर तस्वीर में सपना का पोज काफी कातिलाना है। वह अलग अलग पोज में काफी अच्छी लग रही हैं। सपना ने काफी लाइट मेकअप किया है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। इन तस्वीरों को अबतक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं।  
 
सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आई थी। बिग बॉस में वह ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया। इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई। सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है। सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »