24 Apr 2024, 17:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणधीर कपूर ने 74 की उम्र में दी कोरोना को मात, हॉस्पिटल से ठीक होकर घर लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 3:17PM | Updated Date: May 14 2021 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्लीl  कुछ दिनों पहलें कोरोना से संक्रमित हुए रणधीर कपूर अब कोरोना से ठीक हो गए हैं और अब वह अस्पताल से घर आ गए हैंl उन्‍हैं  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 29 अप्रैल को एडमिट किया गया थाl इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है, 'मैं घर आ गया हूं और मैं ठीक हूंl' उन्हें शुक्रवार की सुबह डिस्चार्ज किया गयाl हालांकि रणधीर कपूर अभी किसी से मिल नहीं सकतेl इसमें उनकी पत्नी बबीता और बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी शामिल हैl
 
रणधीर ने कहा-
 
'मुझे सलाह दी गई है कि मैं कुछ दिनों तक लोगों से मिलने से बचूंl कुछ दिनों बाद में लोगों से मिलना शुरू करूंगाl' उन्होंने अस्पताल के स्टाफ का आभार भी व्यक्त कियाl उन्होंने कहा, 'मैं अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूंl वे बहुत अच्छे लोग थेl उन्होंने मेरी बहुत अच्छी सेवा कीl'
 
कुछ दिनों पहले रणधीर कपूर का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया थाl उन्होंने ठंड लगने की बात कही थीl उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें कभी भी सांस लेने में दिक्कत नहीं हुईl भगवान का उन पर आशीर्वाद थाl रणधीर कपूर फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया हैl रणधीर कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपने घर-परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैंl हाल ही में रणधीर कपूर ने अपने भाई के निधन पर प्रॉपर्टी का समान हिस्सा में बंटवारा करने के लिए कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। रणधीर कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस चौंक गए थे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे थेl हालांकि अब वह ठीक होकर घर वापिस आ गए है और फैंस ने राहत की सांस ली हैl करीना कपूर फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया हैl
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »