29 Mar 2024, 04:10:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

21 अप्रैल को रिलीज होगी गुंजन पंत की चांद जैसन दुलहिन हमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 6:02PM | Updated Date: Apr 17 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन सिंहह की आने वाली फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार 21 अप्रैल यूटयूब पर रिलीज होगी। सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन सिंहह, प्रेम सिंह,, विमल पांडेय, पल्लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्‍­हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्य भूमिका में हैं। ‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगी।
 
‘चांद जइसन दुलहिन हमार’ के निर्माता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हमने फैसला किया कि हम इस फिल्म का यूट्यूब पर ही रिलीज करेंगे, जिससे लोग अपने घरों में इस फिल्म का पूराझ्र पूरा मनोरंजन ले सकें। यह फिल्म बेहद पारिवारिक फिल्म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है। यह फिल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है।
 
फिल्म की पटकथा से लेकर गीत- संगीत तक लाजवाब हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म के संगीत निर्देशक सावन कुमार हैं तथा गीत प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »