28 Mar 2024, 17:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:32AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में  शिवसेना में शामिल हो गयीं। वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली सुमातोंडकर ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ में पार्टी में शामिल हुईं। नई पार्टी में आने के प्रतीक स्वरूप ठाकरे की पत्नी रश्मि उद्धव ठाकरे ने उनकी कलाई पर रक्षा धागा ‘‘शिव बंधन’’ बांधा। हाल ही में शिव सेना ने पार्टी की ओर से विधान परिषद के चुनाव के लिए राज्यपाल के कोटे के तहत उर्मिला मातोंडकर का नाम दिया था। 
 
शिवसेना के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि यह देखते हुए कि पार्टी ने शहर में अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने के अलावा, युवाओं और श्रमिक वर्ग को आकर्षित करने की अपनी योजना को मजबूत किया है, सुमातोंडकर की प्रविष्टि महत्वपूर्ण है। भाजपा पहले ही 2022 में मुंबई महानगर पालिका में शिवसेना का वर्चस्व समाप्त करने की घोषणा कर चुकी है जिसके बाद ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी सरकार के एक वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर बीएमसी का चुनाव कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »