29 Mar 2024, 02:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल अपने पिता धर्मेन्द्र और भाई बॉबी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म अपने का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सनी देओल ने फल्मि की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बाबाजी के आशीर्वद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नजर आएंगे। अपने पिता, भाई और इस बार बेटे के साथ काम करने का मौका मिलने पर ख़ुद को ख़ुशनसीब मानता हूं। अपने 2 अगले साल दीवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। ’’       
 
धर्मेंद्र ने भी ट्वीट करके यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि अपने 2 लेकर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने लिखा, ‘‘आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, हमने अपने 2 बनाने का फैसला किया है।’’ ख़ास बात यह है कि इस बार देओल फैमिली की तीसरी पीढ़ी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल भी स्टार कास्ट का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि फिल्म अपने 2 को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने 2007 में प्रदर्शित अपने को भी निर्देशित किया था। इस फल्मि के जरिए धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पहली बार किसी फल्मि में एक साथ आये थे। अपने का निर्माण भी धर्मेंद्र ने ही किया था। फल्मि में शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »