28 Mar 2024, 18:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वेडिंग एंथम के लिए साथ आए मीका सिंह, नेहा कक्कड़ और बादशाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:20AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के तीन सबसे बड़े हिट मेकर्स मीका सिंह, नेहा कक्कड़ और बादशाह सावन में लग गई आग, वेडिंग एंथम के लिये साथ आये हैं। गायक-संगीतकार मीका सिंह द्वारा गाए गए लोकप्रिय गाने सावन में लग गई आग का ट्विस्ट के साथ ऑफिशियल रीमेक किया गया है। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी के लिए मीका सिंह, आइकॉनिक रैपर बादशाह, बॉलीवुड चार्टबस्टर क्वीन नेहा कक्कड़ एक साथ मिलकर वेडिंग पार्टी एंथम लेकर आ रहे हैं जिसका नाम 'सावन में लग गई आग' है। फिल्म के म्यूजिक पार्टनर सोनी म्यूजÞकि इंडिया ने इस गाने का स्रीक पीक आज रिलीजÞ कर लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।

इस गाने को खुद मीका सिंह और पायल देव ने कंपोज किया है। इस गाने को मीका, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाजÞ दी है। सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर-मार्केंिटग, सानुजीत भुजबल ने कहा, ‘‘सावन में लग गई आग लोगों को डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने के जÞरिए हम इन तीन पॉपुलर म्यूजिक आइकन्स को पहली बार एक साथ लाकर बहुत खुश हैं। यह ट्रैक एनर्जी से भरपूर है, और हम उम्मीद करते हैं कि यह सब का पसंदीदा पार्टी सोंग जÞरूर बनेगा।’’

म्यूजिक कंपोजर पायल देव ने कहा,‘‘मीका सिंह, बादशाह और नेहा कक्कड़ के साथ इस मजेदार ट्रैक के लिए काम करना बहुत ही अद्भुत रहा। इस गाने को प्रस्तुत करने वाले तीनों कलाकारों ने इस गाने को अपने स्पर्श से अनोखा बना दिया है, जिसकी वजह से यह एक पार्टी नंबर बन सकता है। गाने की रिलीजÞ को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

यह गाना मनोरंजन से भरपूर है।’’ संगीतकार, लेखक और गायक मीका सिंह ने कहा, इस सोंग का स्रीक पीक श्रोताओं के लिए पार्टी इन्विटेशन है। सावन में लग गई आग इस गाने के लिए मैं इन प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम कर के बेहद खुश हूं। इस गाने से जुड़े सभी लोग यही चाहते हैं कि श्रोता इस गाने का मजÞा लें और इसे पसंद करें। मुझे इस गाने के रिलीजÞ होने का बेसब्री से इंतजार है।’’ सावन में लग गई आग गाना 28 सितंबर को रिलीजÞ किया जाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »