20 Apr 2024, 03:21:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋतिक ने की ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ की तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 2:50PM | Updated Date: Aug 13 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ की तारीफ की है। जाह्नवी की यह फिल्म 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जाह्नवी ने फिल्म में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। ऋतिक ने जाह्नवी और फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने फिल्म गुंजन सक्सेना अभी देखी है। क्या शानदार फिल्म है। ये फिल्म रुलाने के साथ आपको खूब हंसाती भी है। पूरी टीम शानदार है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी, मानव विज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में जाह्नवी के पिता के किरदार में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »