28 Mar 2024, 19:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रुति मोदी ने ED के सामने खोले राज - सुशांत के हर फैसले लेती थीं रिया चक्रवर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 2:52PM | Updated Date: Aug 11 2020 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ईडी ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ की। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई। इसके  साथ ही सुशांत सिंह राजपूत केस में आर्थिक पहलू की जांच करने वाली प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार को भी उनकी मैनेजर श्रुति मोदी का बयान दर्ज किया है।
ईडी को पूछताछ के दौरान श्रुति मोदी ने बताया कि जबसे रिया सुशांत की जिंदगी में आई थीं वे ही एक्टर की जगह के फैसले लेती थीं। रिया सुशांत के फाइनेंसियल और प्रोजेक्ट फ्रंट पर भी फैसले लेती थीं। श्रुति फरवरी 2020 के बाद से सुशांत के संपर्क में नहीं थीं।
 
श्रुति ने ईडी के सामने सारे दस्ताबेज जमा करवा दिए हैं। श्रुति ने ईडी के सामने कई तरह के अहम खुलासे भी किए हैं। खबर के अनुसार  रिया चक्रवर्ती ही सुशांत की हर चीज का फैसला लेती थीं। श्रुति ने कहा है कि रिया सुशांत के हर एक प्रोजेक्ट के अलावा वित्तीय फैसले लेती थीं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि फरवरी के बाद से उनको सुशांत से कोई संपर्क नहीं था। 
 
ऐसे में श्रुति का ये अहम बयान रिया की मुसीबत भी बढ़ा सकता है। श्रुति मोदी सुशांत की मौत के एक साल पहले से उनकी मैनेजर थीं। वे अभिनेता के साथ रिया चक्रवर्ती का काम भी देखती थीं। मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में उनसे दो बार पूछताछ की है।
 
ईडी ने घरवालों का फोन जब्त कर लिया है। अब तीनों फोन की जांच की जाएगी। बुधवार को उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। शुक्रवार और सोमवार को मिलाकर रिया से अब तक करीब 19 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। इतनी देर बातचीत करने के बाद भी रिया और उनके परिवार वाले किसी बात पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »