28 Mar 2024, 14:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर-कैटरीना को लेकर फिल्म बनायेंगी जोया अख्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 2:11PM | Updated Date: Jul 10 2020 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि 'गल्ली बॉय' की निर्देशक जोया अख्तर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'द डिपार्टेड' पर आधारित क्राइम ड्रामा होगी। हालांकि यह फिल्म 'द डिपार्टेड' का रीमेक नहीं होगी क्योंकि जोया इस कहानी में बदलाव लाना चाहती हैं।
 
जोया ने कॉपी राइट्स भी खरीदे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि जोया ने फिल्म के लिये रणवीर सिंह को कास्ट किया है। इस रोल के लिए रणवीर ने हामी भर दी है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट कैटरीना कैफ को लिया जा सकता है। यदि कैटरीना भी प्रस्ताव स्वीकार करती हैं तो रणवीर और कैटरीना पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »