29 Mar 2024, 13:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सरोज खान ने अमिताभ बच्चन को दिया था एक रुपये का शगुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 11:29PM | Updated Date: Jul 3 2020 11:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने महानायक अमिताभ बच्चन को एक रुपये शगुन के तौर पर दिया था जिसे वह उपलब्धि मानते हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने सरोज खान के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर सरोज खान के के साथ बिताए कार्य अनुभव को साझा किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘‘जब भी वह अपने साथ काम कर रहे किसी कलाकार को अच्छा शॉट देते हुए देखती थीं।
 
वह उसे बुलाती थीं और शगुन के तौर पर एक रुपये का सिक्का देती थीं। कई सालों बाद एक गाने की सीक्वेंस के दौरान जब मैं उनके साथ काम कर रहा था तो मैं उस सिक्के का प्राप्तकर्ता बना। यह एक बड़ी उपलब्धि थी। सरोज जी आपने हमें और इंडस्ट्री को रिदम, स्टाइल, शैली, गीत को नृत्य में और अर्थ में परिवर्तित करने की कला दी है।’’       
 
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘‘सालों बाद एक मुलाकात में उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी थी...वो उस समय शादी के बाद दुबई में रह रही थीं, जब डॉन रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने फिल्म देखी! मैं थिएटर गई थी उसे देखने, उस वक्त जब तुम्हारा गाना खइके पान बनारस वाला चल रहा था, मैंने वह देखा और बाहर आ गई। मैं उसे हर रोज करती थी...मैंने तुम्हारे डांस मूव्स को काफी एंजॉय किया। उनके मुंह से ये सब सुनना बहुत बड़ी बात थी। एक लीगेसी का अंत हो गया।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »