29 Mar 2024, 10:31:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

थियेटर कलाकारों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 6:31PM | Updated Date: Jun 2 2020 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान थियेटर कलाकारों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सलमान खान लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के बाद अब सलमान खान मुंबई के थियेटर्स में काम करने वाले कलाकारों के लिए खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। सलमान इससे पहले भी अपने फार्म हाउस के आस-पास के गावों के लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।अब उन्होंने मुंबई के थियेटर आर्टिस्टों के लिए खाने-पीने का इंतजाम शुरू कर दिया है।
 
सलमान ने अपने इस फूड डोनेशन ड्राइव का नाम 'बीइंग हंग्री' रखा है जिसमें खाने-पीने के समान से भरे ट्रक लोगों के बीच भोजन बांट रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार 31 मई को सलमान खान ने खाने से भरे दो ट्रक परेल के दामोदर नाट्यग्रह और दादर के श्री शिवाजी मंदिर नाट्यग्रह में भेजे हैं ताकि वहां काम कर रहे लोगों के लिए खाने का इंतजाम हो सके।
 
सलमान पिछले काफी दिनों से अपने पनवेल के फार्महाउस पर ही रह रहे हैं। वह पनवेल के आसपास के इलाके के गावों में भी लोगों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट में सैनिटाइजर्स भी डोनेट किया था। इससे पहले सलमान फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी मजदूरों के खातों में पैसे भी ट्रांसफर कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »