18 Apr 2024, 18:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब ऐश्वर्या की बेटी को देख हैरान रह गईं थी माधुरी, डर के मारे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:07AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या नजर आ रही है। ये तस्वीरें अगस्त 2018 की है, जब फिल्म फन्ने खां की स्क्रीनिंग हुई थी। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं थी।
 
इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी की मुलाकात हुई थी. लेकिन माधुरी ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को देखकर हैरान रह गई थी। उनका रिएक्शन देखने लायक था। माधुरी आराध्या को टकटकी लगाए देखती रही। माधुरी दीक्षित इस दौरान बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड नजर आई।
लेकिन इस दौरान आराध्या पूरे समय ऐश्वर्या के साथ चिपकी हुई नजर आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी एक दूसरे के गले भी लगाया।
 
ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास में एक साथ काम किया था। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आई। फिल्म में ऐश्वर्या ने पारो का किरदार निभाया था तो वहीं माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी। इन दोनों के अभिनय लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »