29 Mar 2024, 19:28:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब कांग्रेस की नेता हैं रामायण की 'शूर्पणखा', दिखती हैं ऐसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:09AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस वजह से टीवी शोज़ की शूटिंग बंद है। शूटिंग बंद होने के बाद चैनल्स पुराने शोज़ को वापस से प्रसारित कर रहे हैं। इस बीच रामानंद सागर की 'रामायण' को भी वापस से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया है। दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हो रही रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी है। रामायण में शूर्पणखा का किरदार रेणु खानोलकर ने निभाया था। 55 साल की अब रेणु खानोलकर कांग्रेस की नेता हैं।   
 
रेणु खानोलकर ने बताया- 'मैंने दो महीने तक उमरगांव में रामायण की शूटिंग की थी। इसके लिए मुझे 30 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद मुझे बी.आर. चोपड़ा के सीरियल चुन्नी में काम मिला। इसके अलावा मैंने हेमा मालिनी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म दिल आशना में काम किया था।'
 
रेणु खानोलकर ने इसी इंटरव्यू में बताया कि वह साल 1984 में मुंबई आ गई थीं। उस वक्त वह महज 20 साल की थीं। बकौल रेणु- 'मैं एक रूढ़ीवादी पंजाबी परिवार से आती थीं। मेरे परिवार में किसी को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं। हालांकि,मुझे एक्ट्रेस बनना था। मेरी मां ने मेरा साथ दिया।'
 
रेणु बताती हैं- 'मुंबई आने के बाद मैंने रोशन तनेजा की एक्टिंग क्लास ज्वाइन कर ली थी। यहां पर गोविंदा मेरे क्लासमेट थे। इसके बाद मैंने थिएटर में काम किया, जहां पर पापाजी (रामानंद सागर) की नजर मुझ पर पड़ी।' रेणु फिलहाल मुंबई में अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं।'  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »