मुंबई। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण सरकार ने दूरदर्शन पर एक बार फिर 80 के दशक के धारावाहिक रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित किया जा रहा है। 80 और 90 के दशक में जन्में सभी लोगों के बचपन के दिनों में वापस ले गया है। जिसको देखते हुए कई टीवी चैनलों ने पुराने धारावाहिकों को दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि सर्वप्रथम रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की गई थी और उसके बाद गुरमीत चौधरी व देबीना बनर्जी की रामायण आई थी। आखिरी में गगन मलिक और नेहा सरगम की रामायण आई जो कि ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित की गई थी। गगन मलिक और नेहा सरगम की रामायण में दिव्यांका त्रिपाठी दिखाई दी थी। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस रामायण में अप्सरा का किरदार निभाया था। स्क्रीनप्ले के अनुसार उन्हें भगवान श्री राम और सीता के विवाह में देरी करने के लिए भेजा गया था।