29 Mar 2024, 20:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री होटल में रहती थी किराए के रूम पर, लेकिन लॉकडाउन के कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:22AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी होटल्स को भी बंद कर दिया गया है। होटलों के बंद हो जाने के कारण एक्ट्रेस अंजुम फकीह को अपने बॉयफ्रेंड संग रहना पड़ रहा है। बता दें कि अंजुम पिछले कई महीनो से अभिनेता अभिषेक कपूर को डेट कर रही है, जो कुंडली भाग्या शो में उनके साथ को-स्टार के रूप में समीर का किरदार निभाते दिखाई दें रहे है। वैसे तो अंजुम दिल्ली की रहने वाली है, लेकिन अपने करियर के कारण वो मुंबई शिफ्ट हो चुकी है। अब तक अंजुम होटल में किराए के रूम पर रहती थी, लेकिन पूरा देश लॉकडाउन होने के कारण होटल्स भी बंद कर दिए गए है, जिसके बाद उन्हें अपने बॉयफ्रेंड अभिषेक के घर पर रहना पड़ रहा है| अपने इंटरव्यू द्वारा अंजुम ने इस बात की जानकारी दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »