29 Mar 2024, 18:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। साल 2022 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास रहने वाला है। कई बड़े बॉलीवुड सितारे इस साल ओटीटी की जमीन पर उतरेंगे, जिनमें अजय देवगन भी शामिल हैं। अजय डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। और अब इस सीरीज को रिलीज करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। जिसके तहत सबसे पहले ट्रेलर के साथ रिलीज की तारीख का एलान किया जाएगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मुताबिक रूद्र का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने इसकी सूचना अजय देवगन के लुक के साथ जारी एक पोस्टर के जरिए दी है। इस सीरीज में अजय के साथ एशा देओल, राशि खन्ना, अश्विनी कालसेकर, अतुल कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी, मिलिंद गुणाजी और लूक केनी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अजय ने इस वेब सीरीज का एलान पिछले साल 20 अप्रैल को एक टीजर के साथ किया था। अजय इस सीरीज में एक अंडर कवर पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे, जो उनके अब तक के कॉप अवतारों से अलग होगा। सीरीज को मुंबई की आइकॉनिक लोकेशंस पर शूट किया गया है। इस सीरीज का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज ने मिलकर किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »