28 Mar 2024, 19:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जैकलीन से आज फिर पूछताछ, पहुंचीं दिल्ली के ED दफ्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2021 12:23PM | Updated Date: Dec 8 2021 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली स्थित ED के दफ्तर पहुंच गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए जैकलीन को दिल्ली स्थित दफ्तर बुलाया गया था। जैकलीन फर्नांडिस से पूछने के लिए ईडी अधिकारियों ने सवालों की एक लंबी लिस्ट बनाई है। जैकलीन फर्नांडिस को पहले मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था। मुंबई एयरपोर्ट पर जैकलीन से घंटों पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया था। ED ने सोमवार को एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस को चल रही जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। जिसके बाद आज वह ईडी के सामने पेश हुई हैं। यह पूछताछ पांच घंटे से अधिक समय तक चल सकती है। ED ने शनिवार को पीएमएलए कानून के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें जैकलीन समेत कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को गवाह बनाया गया था। अदालत ने आरोपपत्र दाखिल होने के तुरंत बाद उसका संज्ञान लिया था।
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जैकलीन जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' में एक्टर रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' में भी नजर आने वाली हैं। अब देखना होगा दर्शकों से जैकलीन की फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »