28 Mar 2024, 16:01:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 में ये किरदार निभाएंगे अरुण गोविल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 8:37PM | Updated Date: Oct 18 2021 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अक्षय कुमार  और परेश रावल (प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इस बीच इसके सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' को लेकर एक खबर सामने आई है कि फिल्म में अरुण गोविल भी नजर आएंगे।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अरुण गोविल, भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने से फैन्स काफी उत्साहित हैं। बता दें कि 'ओह माय गॉड 2' का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं।  'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। OMG में जहां धर्म के मुद्दे को उठाया गया था तो वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में भारतीय शिक्षा प्रणाली के मुद्दे को दिखाया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »