19 Mar 2024, 08:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर कपूर अपने OTT डेब्यू के लिए हैं तैयार, कुछ ऐसी होगी कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 12:13AM | Updated Date: Sep 15 2021 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास इस समय पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपने अगले एंथोलॉजी के लिए इरोज नाउ के साथ कोलाबोरेशन कर सकते हैं। यह सीरीज लव-अफेयर बेस्ड होगी और इसमें प्यार के अलग-अलग रंगों को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इसका शिर्षक ‘ऐसा वैसा प्यार’ दिया गया है। इस सीरीज में चार अलग-अलग प्रेम कहानियों को दिखाया जाएगा।
 
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, “रणबीर ने वर्षों से अपने दमदार प्रदर्शन से सभी एज ग्रुप के दर्शकों को हमेशा प्रभावित किया है। स्क्रीन पर उनकी प्रतिभा और सहज आकर्षण ने उन्हें दुनिया भर की प्रशंसक-लड़कियों से बहुत प्यार दिया है। यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है कि निर्माता उन्हें अपने एंथोलॉजी में एक महत्वपूर्ण पहलू के लिए देख रहे हैं जो प्यार पर आधारित है। अगर ऐसा होता है, तो निश्चित रूप से उनके सभी प्रशंसकों के लिए उन्हें ऐसा वैसा प्यार के साथ जुड़ते देखना रोमांचक होगा।”
 
बताते चलें कि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह निश्चित रूप से आरके के फैंस और फॉलोवर्स के लिए एक ट्रीट होगा। याद दिला दें कि, कुछ महीने पहले Netflix ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें रणबीर कपूर आखिर में कहते सुनाई देते हैं- See You Soon, जिसके बाद लोगों के में हलचल बढ़ गई थी। वीडियो में रणबीर कहते नजर आए- ‘Netflix पर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, कार्टून…यानी फैमिली के लिए पूरा एंटरटेनमेंट, अभी आप सब बिजी हो तो मिलते हैं, क्रिकेट के बाद’ वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं, जिसके नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »