29 Mar 2024, 15:04:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नो लैंड्स मैन' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2021 11:29AM | Updated Date: Sep 12 2021 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म 'नो लैंड्स मैन' में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वह अंग्रेजी फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। इस फिल्म से नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक सामने आया है। नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘‘क्या कोई इस लड़के के बारे में जानता है? मैं उसे ढूंढ रहा हूं। 
 
मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, सिवाय इसके कि वह फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से नवीन है, जिसे प्रतिष्ठित बुसान फिल्म फेस्टिवल में किम जिसियोक पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है और यह फर्स्ट लुक है। 'नो लैंड्स मैन' में नवाजुद्दीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रंगमंच के कलाकार मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार और अभिनेता तहसन रहमान खान भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। संगीतकार ए आर रहमान निर्माता हरि साठे के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »