29 Mar 2024, 18:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद दूधवाले को सवारी बनाकर रिक्शा चलाते आए नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 4:01PM | Updated Date: Jul 25 2021 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद  उन कलाकारों में से एक हैं जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी तरफ से परेशान, गरीब और जरूतमंद लोगों की मदद करने का सिलसिला अभी तक जारी है। वहीं सोनू सूद अपने फैंस के मनोरंजन के लिए भी कुछ न कुछ करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो बनाया है जो मजकर वायरल हो रहा है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में एक दूधवाले का रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। रिक्शे में पशुओं का चारा भी रखा हुआ है। वहीं चारे पर खुद दूधवाला बैठा नजर आ रहा है। इस दूधवाले के नाम कमल कुमार है।

इस मजेदार वीडियो को सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में सोनू सूद ने ब्लैक पैंट और नीली शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह दूधवाले से पूछते हैं कि वह उन्हें दूध कितने रुपये में देंगे, तो इस पर दूधवाला 50 रुपये बताते हैं। इस पर सोनू सूद कहते हैं कि वह उसका इतना रिक्शा चलाकर मेहनत कर रहे हैं, क्या उन्हें डिस्काउंट भी नहीं मिलेगा? सोनू सूद की यह बात सुनकर दूधवाला उन्हें डिस्काउंट देने से मना कर देते हैं।
 
सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने मुरादाबाद के रहने वाले हितेश कुमार की मदद की है। उसकी बहन की एक ट्वीट पर सोनू सूद मदद के लिए आगे आए। उन्होंने एयर एंबुलेंस से हितेश कुमार को इलाज के लिए नोएडा से हैदराबाद भिजवा दिया। लाकडाउन के दौरान जिंदगी के लिए संघर्ष करने वालों की मदद के लिए आगे आकर सोनू सूद ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। इसलिए लोगों को उनसे हमेशा उम्मीद बनी रहती है। इसी साल अप्रैल में 44 वर्षीय हितेश कोरोना संक्रमित हो गया था। बहनों ने दो महीने तक हितेश की जान बचाने के लिए मुरादाबाद के ही एक अस्पताल में इलाज कराया। हालात में सुधार नहीं होने पर वह उसे नोएडा के अस्पताल ले गए। हितेश के फेफड़े खराब हो गए थे। उनकी जान बचाने के लिए फेफड़ों को ट्रांसप्लांट कराना जरूरी थी। बहनें इसे लेकर बहुत परेशान थीं। पैसे से भी दोनों बहनें टूट चुकी थीं। 11 जुलाई को हितेश के इलाज के लिए बहन रेनू ने ट्वीट करके सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। ट्वीट पढ़ने के अगले ही दिन सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ा दिए। उन्होंने हितेश कुमार को इलाज के लिए हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में एयर एंबुलेंस से शिफ्ट करवाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »