19 Apr 2024, 22:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कम उम्र से योग करने से बच्चों को मिलेगा फायदा : मलाइका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 1:07PM | Updated Date: Jun 20 2021 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि कम उम्र से योग का अभ्­यास शुरू करने से बच्­चों को कई तरीके से फायदा मिल सकता है और उनकी मानसिक सेहत पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ सकता है। निकलोडियन ‘योगा से होगा’ कैम्­पेन के साथ ‘अंतरराष्­ट्रीय योग दिवस’ 2021 मना रहा है। सर्व योग स्­टूडियो और आयुष मंत्रालय के सहयोग से इस अनूठी पहल के साथ इस कैम्­पेन को सोशल मीडिया और ऑन-एअर सेलिब्रेशंस के माध्­यम से आगे लाया जायेगा।    

मलाइका अरोड़ा, को-फाउंडर, सर्व ने कहा कि, ‘‘कम उम्र से योग का अभ्यास शुरू करने से बच्चों को कई तरीके से फायदा मिल सकता है और उनकी मानसिक सेहत पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं, यह तो ब­च्‍चों को दिया जाने वाला सबसे मजबूत उपहार है, जिसे लोग अपने बच्­चे को दे सकते हैं। मौजूदा समय में जहाँ ब­च्‍चें बाहर जाकर नहीं खेल पा रहे और कार्टून की दुनिया में ही उन्‍­हें सुकून मिल रहा है, तो यह बेहद जरूरी है कि कार्टून्स के प्रति उनके लगाव और प्­यार का सकारात्मक रूप से इस्‍­तेमाल किया जाये। इससे लर्निंग के जरिये उनमें सेहतमंद बदलाव आयेंगे।’’   
 
मलाइका अरोड़ा ने कहा,‘‘ ब­च्‍चों को मनाना बेहद मुश्किल काम होता है तो निकटून्­स शिवा और रुद्र के साथ बच्­चों का जो बॉन्ड है इससे निश्चित तौर पर ब­च्‍चों को योग का एक बेहतरीन सफर शुरू करने में मदद मिलेगी। नन्­हे दर्शकों को समझाने के लिये कि योग कितना कूल और मजेदार हो सकता है, ‘योगा से ही होगा’ कैम्पेन के लिये निकलोडियन के साथ हाथ मिलाते हुये बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »