20 Apr 2024, 16:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ : निरहुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 4:33PM | Updated Date: Apr 12 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो लोगों को बेहद पसंद आयेगी। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी में सबसे आदर्श जोड़ी मानी जाती है। ऐसे में निरहुआ का अक्षरा के साथ शादी की बात पूरे इंडस्­ट्री में आग की तरह फैल गई। इतना ही नहीं, उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। निरहुआ और अक्षरा की शादी वाकई चौकाने वाली है, लेकिन ये पूरा माजरा फिल्­म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है।
 
जहां निरहुआ और अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सात फेरे भी ले रहे हैं। बात जब फिल्­म की हो तो कलाकारों को स्­क्रीन के लिए शादी भी करनी पड़ती है। यही निरहुआ और अक्षरा ने किया। निरहुआ ने कहा कि फिल्­म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक पारिवारिक सिनेमा है। इसमें शादी-संस्­कार के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है। इसमें एक सीक्­वेंस अक्षरा सिंह के साथ हमारी शादी का है, जिसको हमने बखूब शूट किया है।
 
उम्­मीद है यह­ दृश्­य दर्शकों को पसंद आयेगी और फिल्­म को भी दर्शक पूरा इंजॉय करेंगे। इस फिल्­म की कहानी और गाने भी बेहद शानदार हैं। अक्षरा के साथ यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्­म होगी। गौरतलब है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइबेट लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, सह निर्माता अनिता शर्मा एवं पदम सिंह है जबकि निर्देशक पराग पाटिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »