29 Mar 2024, 15:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दमादम मस्त कलंदर गाने पर रियाज कर रही है सारा अली खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 1:21PM | Updated Date: Apr 11 2021 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान दमादम मस्त कलंदर गाने का रियाज कर रही है। सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में अपने भाई इब्राहिम खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सारा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रियाज करती नजर आ रही हैं। सारा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाती नजर आ रही हैं।
 
वहीं, दूसरी वीडियो में सारा कश्मीर की हसीन वादियों में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘असली टैलेंट इधर है’ वहीं उन्होंने अपनी दूसरी वीडियो पर लिखा, ‘मैं नहीं रोउंगी।’ इससे पूर्व सारा ने  इंस्टाग्राम पर अपने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर किया था, जिसमें वह कश्मीर की हसीन वादियों में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा, अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »